देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 270.78 अंकों की गिरावट के साथ 31,524.68 पर और निफ्टी 66.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,837.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 65.58 अंकों की गिरावट के साथ 31,729.88 पर खुला और 270.78 अंकों या 0.85 % गिरावट के साथ 31,524.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,729.88 के ऊपरी स्तर और 31,349.13 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.13 %), पॉवरग्रिड (1.55 फीसद), टीसीएस (1.32 %), भारती एयरटेल (1.21 %) और आईटीसी (0.84 %) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में- इंफोसिस (9.60 %), सनफार्मा (3.81%), एनटीपीसी (2.01 %), कोल इंडिया (1.52 %) और ल्यूपिन (1.40 %) में प्रमुख रहे। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 20.06 अंकों की गिरावट के साथ 15,208.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 76.58 अंकों की गिरावट के साथ 15,617.95 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,865.95 पर खुला और 66.75 अंकों या 0.67 % की गिरावट के साथ 9,837.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,771.65 के ऊपरी और 9,783.65 के निचले स्तर को छुआ।
वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) विशाल सिक्का के पद से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में लगभग 10 % की गिरावट दर्ज की गई। बाजार पूंजी कि हिसाब से कंपनी को 29,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में जनवरी 2013 के बाद सर्वाधिक गिरावट देखने को मिली है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी का शेयर 9.52 % तक लुढ़क गया और यह प्रति शेयर 923.90 रुपये पर रहा, जबकि बीते सत्र के कारोबार में कंपनी के शेयर में 102.15 रुपये की गिरावट रही थी और यह 1,021.15 रुपये प्रतिशेयर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?