देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 321.86 अंकों की तेजी के साथ 31,770.89 पर और निफ्टी 103.15 अंकों की तेजी के साथ 9,897.30 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.21 अंकों की तेजी के साथ 31,566.24 पर खुला और 321.86 अंकों या 1.02 % की तेजी के साथ 31,770.89 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,805.99 के ऊपरी और 31,399.35 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (3.57 %), सिप्ला (3.54 %), आईटीसी (3.01 %), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.00 %) और सनफार्मा (2.69 %) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी (1.05 %), एशियन पेंट (1.01 %), पॉवरग्रिड (0.80 %), कोल इंडिया (0.67%) और ल्यूपिन (0.56 %) प्रमुख रहे।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 189.72 अंकों की तेजी के साथ 15,282.34 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 201.61 अंकों की तेजी के साथ 15,610.81 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.70 अंकों की तेजी के साथ 9,825.85 पर खुला और 103.15 अंकों या 1.05 % तेजी के साथ 9,897.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,903.95 के ऊपरी और 9,773.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (2.49 %), धातु (1.72 %), ऑटो (1.62 %), वित्त (1.42%) और आधारभूत सामग्री (1.30 %) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में पूंजीगत वस्तुएं (0.13 %), उपभोक्ता सेवाएं (0.05 %) शामिल रहे।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,635 शेयरों में तेजी और 949 में गिरावट रही, जबकि 120 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?