एक ओर जहां देश की सरकार कार्डलेस और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है वहीं एक्स्पर्ट्स इसके दुष्प्रभाव भी बता रहे हैं, उनका कहना है कि आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड केवल 6 सेकंड्स में हैक किया जा सकता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि कोई भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड मात्र 6 सेकंड में हैक किया जा सकता है।
अमेरिकन एकेडमिक मैगजीन (IEEE) आईईईई सिक्योरिटीज एंड प्राइवेसी ने एक शोध प्रकाशित किया, जिसमें बताया गया है कि आपका ऑनलाइन ट्रांजेक्शन आसानी से फ्रॉड का शिकार हो सकता है।
यूके की न्यूकैसल यूनिवर्सिटी ने वीसा पेमेंट सिस्टम की कमियों का पता लगाया है, के आपके कार्ड से फ्रॉड हो जाएगा और इसका पता ना तो बैंक लगा पाएगा और ना ही नेटवर्क। ओटोमेटिक और सिस्टेमेटिक रूप से हैकर्स कार्ड के सिक्योरिटी डेटा में सेंध लगा लेते हैं, जिससे वे एक एक सेकंड में आवश्यक सिक्योरिटी डेटा को वेरिफ़ाई कर सकते हैं।
न्यूकैसल टीम ने बताया कि कार्ड्स का यह डेटा लैपटाप और इंटरनेट की सहायता से हैक किया जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट के समय अलग-तरह की सूचना अलग-अलग तरह की वेबसाइट्स पर पहुँचती है। इसे तीन भागों में बांटा जा सकता है।
मेसन, कार्ड नंबर, एक्स्पायरी देट, सीवीवी कोड जैसी विभिन्न जानकारियों को ढूंढा जा सकता है। कई वेबसाइट्स अमान्य पेमेंट को सही तरह नहीं पकड़ सकती है, इससे ऑनलाइन पेमेंट में जोखिम और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। इसलिए सावधानी रखना जरुरी है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति