पहले पैन कार्ड का डी-एक्टिवेट और बंद होने की खबरे आयीं और अब खबर आ रही है कि 81 लाख आधार कार्ड निष्क्रिय और बंद हो चुके हैं। यह कदम आधार कोर्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने उठाया है। सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री पी पी चौधरी ने राज्यसभा को हाल ही में यह जानकारी दी थी कि आधार एक्ट के सेक्शन 27 और 28 के तहत इस तरह का कदम उठाया गया है।
अब तक 111 करोड़ लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। 10 संख्या वाला यह यूनिक आईडी नंबर आज लगभग सरकार की हर योजनाओं में जरुरी हो गया है। कई महीनों से आधार और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय भी आधार को अनिवार्य किया गया है।
सरकार के इस कदम का असर सबसे ज्यादा बच्चों और युवाओं के आधार कार्ड पर पड़ा है, जिनकी उम्र 16 से कम है। सरकार ने 5 साल की उम्र पार करने वाले बच्चों के आधार कार्ड भी ब्लॉक कर दिए हैं। जिनके माता-पिता ने दो साल का ग्रेस पीरियड बीत जाने के बाद भी इनको अपडेट नहीं कराया है।
अगर आपने अपने आधार कार्ड का लगातार तीन सालों तक इस्तेमाल नहीं किया तो आधार नंबर को जारी करने वाली संस्था UIDAI इसे ब्लॉक कर सकती है। इसलिए आधार नंबर जारी होने के बाद इसका इस्तेमाल जरुर कर लें ताकि ये ब्लॉक न हो।
आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करा सकते हैं। अगर आईटीआर भरते हैं तो फिर अपने पैन कार्ड से लिंक करा दें। नया पैन कार्ड बनवाना हो तो फिर अपना आधार नंबर जरुर दें या फिर नया मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए आधार का प्रयोग कर लें। इससे आपका आधार नंबर एक्टिव रहेगा और फिर ब्लॉक नहीं होगा।
आधार नंबर एक्टिव है या नहीं यह पता करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स से गुजरना होगा।
- सबसे पहले UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- इस वेबसाइट में जाने के बाद आपको दाएं साइड में आधार सर्विस के नीचे लिखा हुआ मिलेगा 'वेराफाई आधार नंबर' इस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपके आधार का डिटेल मांगा जाएगा। उसके बाद आपको सेक्योरिटी कोड डालें और वेरीफाई पर क्लिक कर दें।
- वेरीफाई पर क्लिक करने के बाद आपको अपने आधार का पूरा विवरण आ जाएगा। जिसमें आधार नंबर ****** Exists!लिखा होगा। साथ ही नीचे आपकी उम्र, अपके राज्य का नाम और मोबाइल नंबर के लास्ट 3 डिजिट दिए होंगे।
- अगर यह सब लिखा है तो आपका आधार कार्ड सुचारु रुप से जारी है।
अगर आधार कार्ड ब्लॉक हो गया है तो ऐसे में आपको फिर से आधार केंद्र पर जाना होगा। जहां आपको फॉर्म भरके अपने बायोमेट्रिक भी देने होंगे। इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। पहले वाला बायोमेट्रिक्स और दुबारा से ली गई बायोमेट्रिक्स डिटेल्स को मैच करने के बाद आपका नंबर फिर से एक्टिव हो जाएगा। इसके लिए आपसे 25 रुपए फीस भी ली जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग