अभी तक आप किसी भी प्रकार का वीडियो देखने के लिए मात्र यूट्यूब का सहारा लेते थे क्‍योंकि और कोई दूसरा अच्‍छा ऑप्‍शन नहीं था। लेकिन अब आपको आपकी फेवरेट सोशल साइट फेसबुक में भी वीडियो देखने को मिलेगा। जहां पर आप कोई भी वीडियो सर्च करके देख सकते हैं।

Advertisement

फेसबुक ने लॉन्‍च किया 'वॉच'

गूगल की स्‍वामित्‍व वाली यूट्यूब को टक्‍कर देने के लिए फेसबुक ने वॉच लॉन्‍च किया है। जो रचनाकारों और प्रकाशकों के लिए नए डिजाइन या वीडियो प्‍लेटफॉर्म है। सोशल मीडिया दिग्‍गज फेसबुक ने पिछले साल अमेरिका में वीडियो टैब लॉन्‍च किया था, जो फेसबुक पर वीडियो को खोजने में मदद करता है। यह जानकारी समाचार चैनल जी न्‍यूज में प्रकाशित की गई है।

पसंदीदा शो देख सकते हैं फेसबुक में

न्‍यूज पोर्टल के अनुसार फेसबुक के उत्‍पाद निदेशक डेनियल डैनकर ने एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में लिखा है कि अब आपके लिए अपने पसंदीदा शो को देखना और भी आसान हो गया है। हमने फेसबुक पर शो देखने के लिए एक नया मंच वॉच प्रस्‍तुत किया है। वॉच मोबाइल, डेस्‍कटॉप , लैपटॉप के साथ हमारे टीवी एप्‍स पर भी उपलब्‍ध होगा।

लाइव और रिकॉर्डिंग को भी देख सकते हैं 'वॉच' में

फेसबुक 'वॉच' में कई शो के एपिसोड प्रसारित होंगे। साथ ही लाइव शो के अलावा रिकार्ड की गई सामग्री का प्रसारण भी किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आप अपने शो की ताजा कडि़यां देखना न भूलें, वॉच के साथ वॉचलिस्‍ट भी तैयार किया जाएगा।

अलग-अलग कैटेगरी में बंटे होंगे शो

यूजर्स वॉचलिस्‍ट में शो एड कर सकते हैं। जैसे आप NETFLIX और अमेजन प्राइम विडीयोज में करते हैं। फेसबुक ने अपने शो को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है। जैसे मोस्‍ट टॉक्‍ड अबॉउट, व्‍हॉट्स मेकिंग पीपुल लाइफ लाफ आदि। उपलब्‍ध कराए जाने वाले शो में नैस डेली, गेब्‍बी बर्नस्‍टीन और किचन लिटिल प्रमुख हैं।