अगस्त माह में हर सप्ताह किसी न किसी दिन बैंकों में अवकाश रहेंगे। जिसके चलते लोगों को थोड़ा परेशानी हो सकती है। बैंकों के अवकाश होने से पहले आप जान लीजिए कि अगस्त माह में कब और किस दिन अवकाश रहेगा, फिर उसके हिसाब से अपना सारा काम निपटा लीजिए, ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न हो। यहां पर आपको हम बताएंगे कि किस-किस दिन बैंकों में अवकाश है और इसकी क्या वजह है?
अगस्त माह में बैंकों में इतने सारे अवकाश की वजह है त्योहारों का होना। इसी महीने स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी है। जिसके चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही हर सप्ताह पड़ने वाले रविवार और सेकंड सैटरडे एवं फोर्थ सटैरडे की वजह से भी अवकाश के दिनों की संख्या ज्यादा हो रही है।
आईबीए द्वारा पहले से माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है वहीं मंगलवार के दिन रुरल शाखाओं में गैर बैंकिंग कार्यदिवस के चलते मुश्किल से चार दिन ही कामकाज हो पाता है। इसलिए सभी खाताधारकों को अपना काम समय पर निपटाना होगा।
14 अगस्त के अवकाश को लेकर निर्देश आ सकते हैं। तो वहीं 25 अगस्त को एसबीआई महाराष्ट्र बैंक में अवकाश नहीं रहेगा। वहां सामान्य दिनों के जैसा ही कामकाज होगा।
12 अगस्त- सेकंड सैटरडे
13 अगस्त- संडे
14 अगस्त- कृष्ण जन्माष्टमी
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
25 अगस्त- गणेश चतुर्थी
26 अगस्त- चौथा शनिवार
27 अगस्त- संडे
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान