गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद अब GSTR-3B फॉर्म भरने की प्रोसेस शुरु हो चुकी है। इस फॉर्म के जरिए कारोबारियों को जुलाई महीने में किए गए लेन'देन की जानकारी देनी होगी। शुरू के दो महीने यानी जुलाई और अगस्त के लिए व्यापारियों को GSTR-3B भरना होगा। इसके बाद सभी को जीएसटीआर 1, जीएसटीआर 2 और जीएसटीआर 3 भरना होगा।
जीएसटी को लेकर व्यापारियों के बीच अभी भी कई प्रकार के संशय हैं। जिस पर गौर करते हुए सरकार उनको मदद देने की हर संभव कोशिश कर रही है। GSTR1 के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए सरकार ने एक नया टूल बनाया है।
यह टूल ऑफलाइन चल सकता है। इसके सेटअप को आपको सिर्फ एक बार डाउनलोड करना होगा। यह टूल बिलकुल फ्री है। GSTR 1 को ऑफलाइन टूल के जरिए भरने और एक्सल वर्कशीट को तैयार करने के आसान सुविधा दी जा रही है। यह टूल सरकार की तरफ से फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस टूल को आप जीएसटी की वेबसाइट https://www.gst.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करके ऑफलाइन आप अपना काम कर सकते हैं।
- ऑफलाइन टूल को कंप्यूटर पर डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल कर लें।
- डाउनलोड किए गए एक्सेल टेंपलेट में अपना सारा इनवॉइस डाटा भर दें।
- एक्सल वर्कशीट में इनवॉइस डाटा लगातार भरते रहें।
- फाइल बनाने के लिए ऑफलाइन टूल का यूज कर एक्सल से डाटा इंपोर्ट कर लें।
- जीएसटी पोर्टल पर इस फाइल को अपलोड कर जीएसटीआर 1 तैयार कर लें।
जुलाई का रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। इसी तरह अगस्त माह का रिटर्न 20 सितंबर तक भरना होगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित