हर सप्‍ताह पेटीएम का कोई न कोई नया ऑफर आता है इस सप्‍ताह ई वॉलेट कंपनी पेटीएम अब शगुन देने का नया तरीका लेकर आया है। कंपनी ने 'पेटीएम पोस्टकार्ड' लॉन्च किया है, जो शगुन का एक डिजिटल संस्करण है। यह ग्राहकों को विशेष अवसरों के दौरान कैशलेस शगुन देने में सक्षम बनाता है।

Advertisement

डिजिटल शगुन से कैशलेस को मिलेगा बढ़ावा

इस 'पोस्टकार्ड' को विभिन्न अवसरों पर आधारित संदेशों के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है और देशभर में पेटीएम उपयोगकर्ताओं को तुरंत भेजा जा सकता है। बच्चों, रिश्तेदारों और दोस्तों को उपहारों के धन से भरा सजा लिफाफा शादियों, शादी की सालगिरह, राखी, पोंगल, ओणम, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा, दिवाली और ऐसे ही अन्य विशेष अवसरों पर दिया जाता है।

अब गिफ्ट मिलेगा पेटीएम से ही

पूरे भारत में कार्पोरेट संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान अपने कर्मचारियों को काम की सराहना के रुप में गिफ्ट मनी प्रदान की जाती है। जो कि अब पेटीएम के जरिए डिजिटल तरीके से भी भेजा जा सकता है। पेटीएम का यह नया ऑफर काफी सराहनीय है।

अपनों के बीच की दूरी होगी खत्‍म

पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अब्बोट ने बताया, घर से दूर रहने वाले सभी व्यक्ति फिर चाहे वे सैनिक हों, व्यापारी हों और दैनिक मजदूरी कार्यकर्ता ही क्यों न हों, वे सभी हमारे प्लैटफ़ॉर्म का उपयोग करके अपने प्रियजनों को पैसा भेजना पसंद करते हैं।

आएगा एक नयापन

पेटीएम पोस्टकार्ड के साथ, उपयोगकर्ता अब अपने उपहारों के लिए एक अपनापन भी जोड़ सकते हैं और विशेष अवसरों और उत्सवों के दौरान खुशी फैला सकते हैं।