भीम एप के यूजर्स के लिए एक नई खुशखबरी आ रही है। जिसके अंतर्गत 15 अगस्त से भीम एप के उपभोक्ताओं को कई सारे ऑफर मिल सकते हैं। नेशनल पेमेंट कॉपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू किया गया भीम एप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है। पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में इसकी शुरुआत की थी।
एनपीसीआई के एमडी और सीईओ एपी होटा के अनुसार भीम एप के इस्तेमाल पर कैश बैक बढ़ाने के प्रस्ताव को इस स्वतंत्रता दिवस से लागू किया जा सकता है। होटा के अनुसार इस बारे में सरकार से बातचीत की जा चुकी है। इस पर बस सरकार की रजामंदी का इंतजार है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक इस काम को शुरू किया जा सकेगा। अभी कैशबैक 10 रुपए से 25 रुपए तक है।
भीम एप में कैशबैक को बढ़ावा देने का कार्य अन्य पेमेंट एप को देखते हुए दिया जा रहा है। पेटीएम और फोन पे जैसे एप जिन्हें ग्लोबल इंन्वेस्टर्स का सर्पोट हासिल है उसे भी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए ऐसे ऑफर्स का सहारा ले रहे हैं।
यदि कोई कस्टमर किसी और को भीम एप इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है तो उसे इसके बदले 25 रुपए मिलते हैं। नोटबंदी के बाद सरकार ने कैशबैक की शुरुआत के लिए 450 करोड़ रुपए का फंड दिया था। जिसकी शुरुआत डॉ अम्बेडकर के जन्मदिन से हुई थी।
भीम एप ने 1 करोड़ 60 लाख के यूजर बेस को पार कर लिया है, जिसमें 40 लाख एक्टिव यूजर्स हैं। यह आंकड़ा जून के आखिर तक का है। होटा के मुताबिक हम लोग भीम एप का 1.4 वर्जन लॉन्च करने के बेहद करीब है, इसके बाद एप के जरिए ट्रांजेक्शन और आसान हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान