सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे ने टिकट कैंसिल (रद्द) कराये जाने से वर्ष 2016-17 में 1,400 करोड़ रुपए की कमाई की है जो पूर्व वित्तवर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस आय में वृद्धि का श्रेय नवंबर 2015 से टिकट रद्द कराने के शुल्क को दोगुना किये जाने को जाता है। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलिंग से 1400 करोड़ की कमाई की है, इसकी जानकारी खुद भारत सरकार ने संसद में दी है।
सरकार ने संसद में कहा कि रेलवे ने टिकट रद्द कराये जाने से वर्ष 2016-17 में 1,400 करोड़ रुपए अर्जित किए जो पूर्व वित्तवर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस आय में बढ़ोतरी नवंबर 2015 से टिकट रद्द कराने के शुल्क को दोगुना किए जाने की वजह से हुई है।
रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले वर्ष 2016-17 में टिकट रद्द कराने से प्राप्त राशि में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।'
बता दें कि टिकट रद्द कराने के लिए शुल्क रेलवे यात्री टिकट रद्द कराने और किराये का रिफंड नियम-2015 के मुताबिक लगाए जाते हैं, जिसकी दरों में बदलाव किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान