कुछ देर के लिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनने वाले ज्येफ बोजोज के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो हम नहीं जानते हैं। ज्येफ बोजोस 27 जुलाई को शेयरों में उछाल आने के कारण कुछ घंटे के लिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए थे। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की थी। इकोनॉमिक टामइम्स ने ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि ज्येफ बोजोस 90 अरब डॉलर यानि कि 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए थे। ज्येफ बोजोस इस वक्त दूसरे पायदान पर हैं। यहां एक दिलचस्प बात ये है कि वह जितने अमीर इंसान हैं, निजी जीवन में उतने ही आम इंसान हैं। बे-फिजूल का शौक शायद ज्येफ बोजोस को पसंद नहीं है। आइए जानते हैं ज्येफ बोजोस की कुछ आदतों के बारे में जो उन्हें एक अच्छा आम इंसान बनाती हैं।
कई लोगों का मानना है कि दुनिया के सफलतम लोग बहुत कम सोते हैं। इसके लिए वह नेपोलियन, अकबर से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का उदाहरण देते हैं। शायद ज्येफ बोजोस इस बात में बिल्कुल यकीन नहीं रखते हैं। वह साधारण इंसानों की तरह 8 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं और सुबह के वक्त कोई मीटिंग नहीं रखते हैं।
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक ज्येफ बोजोस दिन की शुरुआत अपने परिवार के साथ करते हैं। बच्चों और पत्नी के साथ नाश्ता करते हैं और सुबक के वक्त किसी तरह की मीटिंग नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे अच्छा है।
इन सबके अलावा ज्येफ बोजोस एक ऐसा काम भी करते हैं जो शायद कोई अमीर इंसान सोच भी नहीं सकता है। ज्येफ बोजोस डिनर के बाद बर्तन खुद ही धोते हैं। ये जानकर शायद आप भी यकीन ना करें लेकिन ये बिल्कुल सच है। ज्येफ बोजोस डिनर के बाद बर्तन धोते हैं और कहते हैं उन्हें ये काम बेहद 'सेक्सी' लगता है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
लंबी मीटिंग ज्येफ बोजोस को ज्यादा रास नहीं आती है। वह मीटिंग में बहुत कम वक्त देते हैं साथ ही मीटिंग में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन की बजाय कागजों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर देते हैं। उन्होने मीटिंग में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन बंद कर दिया है।
इकोनामिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक ज्येफ बोजोस ने 2016 में ईराक में नजरबंद वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार को वापस लाने के लिए अपना प्राइवेट जेट भेजा था। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी संपत्ति के विषय में लोगों से पूछा कि वह इतनी सार संपत्ति कहां दान कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान