लिंक्‍डइन के रिर्पोट के मुताबिक लगभग ऐसी 20 कंपनियां हैं जो लोगों को आकार्षित करती हैं और जहां पर लोग काम करना चाहते हैं। ये कौन सी कंपनियां हैं और इनकी खासियत क्‍या है और कैसे अपनी जगह टॉप 20 में बना कर रखी हैं? यहां पर आपको इससे जुड़ी सारी रोचक बाते बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की कौन सी कंपनी नंबर 1 पर है।

Advertisement

एप्‍पल

एप्‍पल एक बुहुराष्‍ट्रीय कंपनी है जो उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और कम्‍प्‍यूटर सॉफ्टवेयर उत्‍पादों का डिजाइन और निर्माण करता है। एप्‍पल मैकिन्‍टोश, आईपॉड और आईफोन जैसे हार्डवेयर उत्‍पादों के लिए प्रसिद्ध है। इसके सीईओ टिम कुक हैं। हर युवा इस कंपनी के साथ काम करना चाहता है। इसकी वजह है यहां पर अधिकतम सैलरी स्‍ट्रक्‍चर और सुरक्षित भविष्‍य यहां पर बना सकते हैं।

सेल्‍सफोर्स डॉट काम

सेल्‍सफोर्स एक अमेरिकन क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग कंपनी है। जिसका हेडक्‍वार्टर सैन फ्रैंसिको कैलिफोर्निया में है। इसका रिवैन्‍यू कस्‍टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट प्रोडक्‍ट से आता है। साथ ही यह सोशल नेटवर्किंग साइट से भी रिवैन्‍यू जरनेट करता है। 2016 की शुरुआत में, यह 61 अरब डॉलर से ऊपर बाजार पूंजीकरण वाले सबसे उच्चतम अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियों में से एक थी। इसके 20,000 कर्मचारी हैं जिन्‍हें सबसे ज्‍यादा ग्रोथ और मार्केट से ज्‍यादा सैलरी प्रदान की जाती है।

फेसबुक

फेसबुक जब से लोगों के सामने आया है तब से उसमे सिर्फ ग्रोथ ही नजर आ रही है। वहां के इंप्‍लाई ने कभी भी फेसबुक में छटनी या शेयर में गिरावट का माहौल नहीं देखा होगा। यहां पर इंप्‍लाई को पैरेंटल लीव की भी सुविधा प्रदान की जाती है। जहां एक ओर आईटी कंपनियां कर्मचारियों की छटनी में लगी हैं वहीं यहां पर 34 प्रतिशत हायरिंग बढ़ गई है।

गूगल

टॉप 5 कंपनी में गूगल का स्‍थान चौथे नंबर पर है। यह अपने 60,000 कर्मचारियों को हर एक प्रकार की सुविधा प्रदान करती है। यहां तक की मृत्‍यु के बाद भी गूगल कंपनी अपने कर्मचारियों को लाभ प्रदान करती है। यहां पर मैनेजर को हायरिंग का डिसीजन नहीं दिया जाता है। साथ ही सैलरी देते समय यहां पर पक्षपात भी नहीं किया जाता है। यहां पर जेंडर पर भी अंतर नहीं किया जाता है।

अमेजन

टॉप 5 कंपनी में पांचवा स्‍थान रखने वाली कंपनी अमेजन भारत में भी धमाल मचा के रखी है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं। अमेजन एक शॉपिंग स्‍टोर है जहां पर प्रकार की चीजें उपलब्‍ध होती हैं। इसका मेन ऑफिस सीटल वॉशिंगटन में है। कंपनी अपने कर्मचारियों को उम्‍मीद से ज्‍यादा सैलरी प्रदान करती है। साथ ही अमेजन च्‍वाइस कॅरियर प्रोग्राम का भी आयोजन करती है।

माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट के 118,000 कर्मचारियों को र्स्‍पोट्स कैंपस, कैफे, रेस्‍टोरेंट और रिटेल शॉप जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। माइक्रोसॉफ्ट अपने इंप्‍लाई को 2,000 से ज्‍यादा ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रदान करती है। साथ ही 200 से अधिक जगह पर काम करने के लिए इंप्‍लाई को फ्रीडम देती है।

उबर

उबर कैब के बारे में तो हर कोई जानता ही है यह अब विशाल कंपनी बन चुकी है जो कि दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में से एक है। उबर में इस समय ऑफिसियल कर्मचारियों की संख्‍या 6,700 है। उबर कैब की सुविधा पूरे वर्ल्‍ड में 444 शहरों में प्रदान की जा रही है। माना जाता है कि यहां का इंटरव्‍यू प्रोसेस थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन उसी हिसाब से यहां पर सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।

यूनीलीवर

यूनीलीवर इंग्‍लैण्‍ड और हॉलैण्‍ड की एक बहुराष्‍ट्रीय कंपनी है, जो डिब्‍बाबंद घरेलू ग्राहक उत्‍पादों का निर्माण करती है। इसके मुख्‍यालय संयुक्‍त रुप से लंदन में हैं। भारत में यह लीवर ब्रदर्स नाम से जाना जाता है। लेकिन स्‍वतंत्रता के बाद इसका नाम हिंदुस्‍तान युनिलिवर लिमिटेड कर दिया गया। ऐसी बहुत ही कम कंपनियां होती है जहां पर आपको घर जैसी फीलिंग आए। जो कि आपको यहां पर मिल सकती है।

कोका-कोला

कोका कोला भी लोगों को अपने यहां काम करने के लिए लुभाती है। यहां पर 123,000 इंप्‍लाई हैं जिन्‍हें 6 सप्‍ताह की पैरेंटल लीव प्रदान की जाती है। यह आयडिया यहां के कर्मचरियों द्वारा ही सुझाया गया था। यह कंपनी यूनाइटेड स्‍टेट की है। यहां पर कर्मचारियों की सैलरी अच्‍छी खासी रहती है।

जॉनसन एण्‍ड जॉनसन

यह कंपनी बच्‍चों के प्रोडक्‍ट बनाने के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां पर भी कर्मचारियों को उम्‍मीद से ज्‍यादा सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जाते हैं। यहां पर 127,000 इंप्‍लाई ऑफिसियल रुप से काम करते हैं।

ऑरकल

ऑरकल कंपनी में काम करना भी आईटी के युवाओं का सपना होता है।

डिलॉइट

यह एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी है जो आईटी के क्षेत्र में लोगों को लुभाती है।

पेप्‍सिको

फूड एण्‍ड बेवरेज कंपनी पेप्‍सिको को भारत में अच्‍छा खासा रिस्‍पांस मिलता है।

एडॉबी

अगर किसी को पहली जॉब में ही एडॉबी जैसी कंपनी मिल जाए तो लोग अपने आप को खुशकिस्‍मत समझते हैं।

शेल

तेल और उर्जा की कंपनी शेल में भी हर इंजीनियर काम करना चाहता है। इस कंपनी का मुख्‍यालय नीदरलैण्‍ड में है।

लॉरियल

लॉरियल कॉस्‍मैटिक प्रोडक्‍ट का एक जाना-माना ब्रांड है जो कि युवाओं को अपने साथ काम करने को लुभाता है।

डिआगो

वाइन एड स्प्रिट कंपनी डिआगो में भी कर्मचारियों को सही तरीके का स्‍थान प्रदान किया जाता है साथ ही उस हिसाब से उन्‍हें सैलरी भी प्रदान की जाती है।

मैकिन्से एंड कंपनी

यह एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी है। जिसका मुख्‍यालय न्‍यूयार्क है में है। यह युवाओं को सही राह दिखाने के अलावा उनकी प्रतिभा को पहचान करके उन्‍हें सही सैलरी स्‍ट्रक्‍चर प्रदान करता है।

आईबीएम

इंफॉरमेशन टेक्‍नोलॉजी आईबीएम भी युवाओं को अपने यहां पर जॉब करने के लिए आकार्षित करती है।

सिस्‍को

कम्‍यूटर नेटवर्किंग कंपनी है। जो कि युवाओं अपनी ओर आकार्षित करती है।