बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 60.23 अंक मजबूत होकर 32,575 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.55 अंक की तेजी के साथ 10,115 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ऑटो कंपनियों की मासिक बिक्री के आंकड़े में सुधार तथा वैश्विक बाजारों में मजबूत प्रवृत्ति से शेयर बाजारों में तेजी को गति मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60.23 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,575.17 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स सोमवार को 32,514.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 205.06 अंक मजबूत हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.55 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,114.65 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। यह सोमवार को 10,077.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, मौद्रिक नीति समिति की मंगलवार को बैठक शुरू हुई।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?