ई-कॉमर्स के प्रमुख फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने ई बे इंडिया के संचालन के साथ मर्जर का काम पूरा कर लिया है। इसी के साथ ebay.in अब फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी कहलाएगी। इस करार की घोषणा अप्रैल में की गयी थी जब फ्लिपकार्ट समूह ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी वैश्विक कंपनियों eBay, टेनसेंट और माइक्रोसोफ्ट से 1.4 अरब डालर जुटाए थे।
फ्लिपकार्ट में इक्विटी हिस्सेदारी के बदले में ई बे ने 50 करोड़ डॉलर का नकद निवेश किया और अपना ई बे डॉट इन कारोबार फ्लिपकार्ट को बेच दिया।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही छोटी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्नैपडील ने कहा था कि वह संभावित विलय संबंधी सभी बातचीत बंद कर रही है। स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट का नाम तो नहीं लिया लेकिन इस बात की काफी चर्चा है कि दोनों ही पिछले पांच महीने से विलय पर बातचीत कर रही थी।
फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, तत्काल प्रभाव से ई बे डॉट इन का स्वामित्व और परिचालन फ्लिपकार्ट के पास होगा। लेकिन ई बे डॉट इन फ्लिपकार्ट के हिस्सा के तौर पर स्वतंत्र निकाय रहेगी। बयान में कहा गया है कि इस विलय के फलस्वरुप फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को ई बे पर मौजूद विविध वैश्विक वस्तुओं तक पहुंच होगी और ई बे के ग्राहकों को अनोखे भारतीय वस्तुओं तक पहुंच मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग