जियो की फ्री सिम, साल भर से ज्यादा अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा, फिर जियो के फ्री फोन का एनाउंसमेंट और अब रिलायंस जियो ने युवाओं को नौकरी भी देने का विचार कर लिया है। जी हां अगर आप भी जॉब ढूढ़ रहे हैं तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है। एक ओर जहां पूरे आईटी इंडस्ट्री में छटनी का काम चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर जियो ने नौकरी देने की घोषणा करके युवाओं को राहत की खबर दी है।
यहां पर आपको हम उन वैकेंसी के बारे में बताएंगे जो कि जियो द्वारा प्रदान की जा रही हैं। साथ ही यह भी बताएंगे आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं:
जियो ने ये वैकेंसी कंपनी में बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर ढ़ंग से चलाने के लिए सर्विस, सप्लाई चैन, मार्केटिंग और सेल्स डिपार्टमेंट में की बेहतरी के लिए आयोजित की है। कंपनी के तेजी से बढ़ते उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
कंपनी की तरफ से अनुभवी और फ्रेशर्स दोनों ही उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। फीचर फोन के बाद कंपनी की योजना डीटीएच कंपनियों के बीच उतरने की है। ऐसे में कंपनी की ओर से अधिक स्टाफ की जरुरत पड़ेगी। ये वैकेंसी कस्टमर सर्विस से लेकर सेल्स समेत कई फील्ड में है।
रिलायंस जियो की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी में फिलहाल इन पदों पर इतनी संख्या में वैकेंसी हैं:
- सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन- 1939
- कस्टमर सर्विस- 127
- इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी- 70
- इंफ्रास्ट्रक्चर- 29
- ऑपरेशंस- 22
- सप्लाई चेन-14
- एलायंस एंड बिजनेस डेवलपमेंट- 13
- कॉरपोरेट अफेयर्स- 4
- फाइनेंस कम्प्लायंस एंड अकाउंटिंग- 4
- मार्केटिंग- 4
- कॉरपोरेट सर्विस- 3
- ह्रयूमन रिर्सोस एंड ट्रेनिंग- 3
इन क्षेत्रों के अलावा आईटी एंड सिस्टम और लीगल समेत कई फील्ड में भी कंपनी हायरिंग कर रही है।
रिलायंस जियो न सिर्फ अनुभवी लोगों की भर्ती कर रह रहा है बल्कि वह फ्रेशर्स को भी मौका देना चाहता है। इसलिए कंपनी में कई ऐसी पोस्ट हैं, जिनके लिए आप जीरो एक्सपीरियंस होने पर भी अप्लाई कर सकते हैं। जैसे एग्जीक्यूटिव प्रीमियम रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी भुवनेश्वर और कोलकाता में है। तो वहीं डिजिटल रिपेयर स्पेशलिस्ट की जगह बड़ोदरा में खाली है।
अगर आप रिलायंस जियो में जॉब करने के इच्छुक हैं तो आप careers.jio.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर आप किन पोजिशन के लिए जॉब वैकेंसी है उसके बारे में भी सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप जॉब से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
जियो में किसी भी पोजिशन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको careers.jio.com पर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए आपको यहां पर आपकी मेल आईडी के साथ लॉगिन करना होगा। एक बार जब आप लॉगिन कर लेंगे तो आप यहां पर जॉब सर्च कर सकते हैं।
आप जिस पोजिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे आप कीवर्ड की जरिए सर्च कर सकते हैं या फिर संबंधित फील्ड सेक्शन में जाकर उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के बाद आपको एसेसमेंट टेस्ट होता है। इसमें पास होने के बाद आपका इंटरव्यू और सलेक्शन की प्रक्रिया शुरू होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग