दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 1.11 रुपये किलो जबकि घरों में पाइप के जरिये पहुंचने वाली रसोई गैस के दाम में 33 पैसे प्रति यूनिट (एससीएम) की वृद्धि की गई है। 1 जुलाई से लागू माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत नई कर की दर के कारण यह वृद्धि की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने जीएसटी लागू होने के बाद लागत के प्रभाव को कम करने के लिए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) तथा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम में वृद्धि की घोषणा की है।
कीमत में इस समीक्षा से दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.11 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1.27 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। दिल्ली में सीएनजी की नई उपभोक्ता कीमत 38.76 रुपये किलो तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 44.42 रुपये किलो होगी। चुनिंदा सीएनजी पंपों पर देर रात 12.30 से सुबह 5.30 तक सीएनजी भरवाने पर 1.50 रुपये प्रति किलो की छूट जारी रहेगी।
इस वृद्धि के साथ कंपनी ने दिल्ली में पीएनजी के दाम 24.86 रुपये प्रति घन मीटर से बढ़ाकर 25.19 रुपये प्रति एससीएम कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अलग कर ढांचे के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में घरेलू पीएनजी की कीमत 26.73 रुपये प्रति एससीएम होगी। पहले यह कीमत 26.37 प्रति एससीएम थी. बयान के अनुसार, पुरानी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के तहत आईजीएल कुछ उत्पादों पर दिये गये उत्पाद शुल्क और सेवा कर के एवज में इनपुट टैक्स क्रेडिट की हकदार थी। अब चूंकि प्राकृतिक गैस को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है, अत: इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग