इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्विटजरलैण्ड में HSBC बैंक अकाउंट होल्डर्स सहित ग्लोबल लीक जांच के बाद 19000 करोड़ रुपए के कालेधन का पता लगाया। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ICIJ (इंटरनेशनल कॉन्सॉर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स) द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक भारत के 700 लोगों से संबंधित दस्तावेजों में 11,010 करोड़ रुपए से ज्यादा के क्रेडिट का पता चला है।
अरुण जेटली ने बताया कि स्विटजरलैण्ड में एचबीसी के बैंक खातों में 628 भारतीयों के बैंक खाते होने की सूचना सरकार को फ्रांस सरकार से डबल टैक्सेशन अवॉइडेंस कन्वेंशन (DTAC) के तहत मिली थी। इन मामलों की जांच के जरिए 8,437 करोड़ रुपए की अघोषित आय को मई 2017 तक कर के दायरे में लाया गया। आपको बता दें कि ब्लैकमनी पर रोक लगाने के लिए सूचना के आदान-प्रदान के लिए जनवरी 2917 तक भारत के 139 देशों, सिंगापुर सहित विदेशी क्षेत्राधिकारों के साथ कर के समझौते किए हैं।
अरुण जेटली से पूछा गया कि विदेशों में भारतीयों का कितना पैसा जमा है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई अधिकारिक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने बताया कि वित्त मामलों पर स्थायी समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने देश के अंदर और बाहर इस तरह के धन का अनुमान लगाने के लिए एक अध्ययन शुरू कराया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान