नोटबंदी पर चल रहे गतिरोध के बीच अब संसद की स्थायी समिति नोटबंदी पर अपनी रिपोर्ट को गुरुवार को अंतिम रूप दे सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक नोटबंदी पर पिछले कुछ वक्त से संसदीय समिति रिपोर्ट नोटबंदी पर आरबीआई से रिपोर्ट मांग रही है वहीं आरबीआई अभी तक नोटबंदी के बाद जमा हुए नोटों पर कोई रिपोर्ट नहीं दे पायी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति संसद के मौजूदा मानसून सत्र में अपनी रिपोर्ट देने की योजना बना रही है।
सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी पर कल अंतिम बैठक में समिति ने डिजिटल भुगतान पर जानकारी लेने के लिये आईटी उद्योग के शीर्ष संगठन नास्कॉम तथा नीति से जुड़े मुद्दों पर जानकारी लेने के लिये नीति आयोग के प्रतिनिधियों को बुलाया है।
इससे पहले, इस महीने की शुरूआत में मोइली ने कहा था कि समिति नोटबंदी पर अपनी रिपोर्ट संसद के मानसून सत्र में रखेगी। मानसून सत्र 17 अगस्त को शुरू हुआ और 11 अगस्त तक चलेगा।
सूत्रों ने यह भी कहा कि समिति ने फंसे कर्ज और बैंक क्षेत्र के समक्ष चुनौतियों पर अपनी रिपोर्ट को संसद में पेश करने के लिये अंतिम रूप दे दिया है। समिति 500 और 1,000 रुपये के नोट को चलन से हटाने के बारे में रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जति पटेल के बयान को दर्ज कर चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!