सप्‍ताह के पहले कारोबारी सत्र में सेंसेक्‍स और निफ्टी ने एक बार फिर ऑल टाइम हाई क्‍लोजिंग दी है। निफ्टी पहली बार 9900 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ है। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्‍स 54.03 अंकों की बढ़त के साथ 32,074.78 पर और निफ्टी 29.60 अंकों की बढ़त के साथ 9,915.95 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी पहली बार 24 हजार के ऊपर बंद हुआ।

Advertisement

मिड-स्‍मॉल कैप शेयरों में बढ़त

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में ज्‍यादा जोश नजर नहीं आया बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स सपाट बंद हुआ है। जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स सपाट होकर बंद हुआ है।

मेटल, ऑटो में मजबूती

आईटी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्‍टी, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरें में खरीददारी देखने को मिली है। निफ्टी के आईटी इंडेक्‍स में 1 फीसदी, ऑटो इंडेक्‍स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के रियल्‍टी इंडेक्‍स में 1.3 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्‍स में 0.3 फीसदी और पावर इंडेक्‍स में 0.3 फीसदी की मजबूती आई है।

रिल सहित कई बड़े स्‍टॉक उच्‍चतम स्‍तर पर

आज के कारोबार में 90 से ज्‍यादा स्‍टॉक साल के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचे हैं। इन स्‍टॉक्‍स में रिलायंस इंडस्‍ट्री के साथ एससी, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल शामिल हैं।