देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 16.63 अंकों की गिरावट के साथ 32,020.75 पर और निफ्टी 5.35 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9,886.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.55 अंकों की तेजी के साथ 32,099.93 पर खुला और 16.63 अंकों या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 32,020.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,109.75 के ऊपरी और 31,897.87 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.60 अंकों की तेजी के साथ 9,913.30 पर खुला और 5.35 अंकों या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 9,886.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,913.30 के ऊपरी और 9,845.45 के निचले स्तर को छुआ।
वहीं, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.87 अंकों की तेजी के साथ 15,187.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 55.56 अंकों की गिरावट के साथ 15,908.01 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से आठ में तेजी रही, जिनमें उपभोक्ता सेवाएं (1.08 फीसदी), दूरसंचार (0.91 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.89 फीसदी), तेल एवं गैस (0.67 फीसदी) और ऊर्जा (0.37 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.95 फीसदी), औद्योगिक (0.64 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.60 फीसदी), रियल्टी (0.59 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.53 फीसदी) प्रमुख रहे।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?