जीएसटी का असर चारों ओर देखने को मिल रहा है चाहे फिर वो सार्वजनिक क्षेत्र हो या प्रायवेट क्षेत्र। खाने-पीने की चीजों से लेकर मोटर बाइक, घर, रेस्टोरेंट एलपीजी सिलेंडर हर चीज में GST जीएसटी टैक्स स्लैब की ही चर्चा हो रही है। इसी फेहरिस्त में जीएसटी का असर एक और जगह काफी दिख रहा है। वो है हाइवे पर ट्रकों की लगने वाली लंबी लाइन पर। अब आपको देश के कई बड़े राज्यों पर ट्रकों की लंबी लाइन शायद रोड पर देखने को नहीं मिलेंगी क्योंकि अब कई बड़े राज्यों का चेकपोस्ट हटा दिया गया है।
ट्रको की लंबी लाइन से हाइवे पर अक्सर ट्रैफिक और ऐक्सिडेंट के मामले सुनने में आते रहे हैं। लेकिन अब आपको इससे निजात मिलेगी क्योंकि देश के 22 राज्यों में चौकियों को हटा दिया गया है। 22 राज्यों ने सीमाओं पर माल की आवाजाही के लिए लगाए गए अपने चुंगी नाके हटा लिए हैं।
1 जुलाई को जीएसटी के लागू होने के बाद से नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में वित्त मंत्रालय द्वारा चेकपोस्ट को हटाने की बात की गई थी और अब यह कार्य सिद्ध भी हो गया है।
बिहार, हिरयाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडू में भी चेकपोस्ट हटाए जाने का नियम लागू हो गया है। यानी कि अब इन राज्यों आपको मेन रोड पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई नहीं देखने को मिलेंगी और प्रदूषण भी कम होगा।
वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार असम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कुछ पूर्वोतर राज्यों समेत 8 अन्य राज्यों में भी चेकपोस्ट हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित