केंद्रीय कर्मचारियों के खुशखबरी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7वें वेतन आयोग से संबंधित भत्तों में संसोधन को स्वीकार कर लिया गया है। इस संशोधन के बाद 48 लाख सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि जुलाई की उनकी सैलरी में बढ़ा हुआ एचआरए जुड़कर आएगा।
एचआरए में हुए संशोधन के अनुसार कर्मचारियों को 106 से 157 फीसदी तक एचआरए मिलेगा। 29 जून को कैबिनेट में सातवें वेतन आयोग की 34 सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई थी। इस निर्णय से सरकार पर प्रतिवर्ष 30,748 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि सातवें वेतन आयोग के तहत मकान का किराया भत्ता एक्स, वाई और जेड शहरों के लिए एचआरए क्रमश: 24%, 16% और 8% तक किया गया है। जिसके हिसाब से X,Y और Z शहरों के लिए HRA क्रमश: 5400 रुपये, 3600 रुपये और 1800 रुपये से कम नहीं होगा।
पेंशनर्स के लिए फिक्स्ड मेडिकल भत्ता 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है। 100% विकलांगता पर दिया जाने वाला भत्ता 4500 रुपए से बढ़ाकर 6750 रुपए कर दिया गया है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति