मुकेश अंबानी के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने एशिया-अफ्रिका-यूरोप (AAA-1) सबमिरन केबल सिस्‍टम को लॉन्‍च किया है। यह केबल 100 जीबीपीएस टेक्‍नॉलोजी पर आधारित सबसे लंबी सबमिरन केबल प्रणाली है। न्‍यूज एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार यह केबल सिस्‍टम एशिया और यूरोप में 21 केबल लैडिंग के साथ, मार्सिले, फ्रांस से हांगकांग तक 25,000 किमी तक फैलेगा। यह केबल साउथ इस्‍ट एशिया और यूरोप को मिस्‍त्र के रास्‍ते से जोड़ता है। आपको बता दें कि ये पिछले 15 साल में अब तक का सबसे लंबा सबमरीन केबल है।

Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह बड़े पैमाने की परियोजना यूरोप, मध्‍य पूर्व और एशिया के प्रमुख टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिल कर जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि एशिया में तरह-तरह के प्‍वाइंट ऑफ प्रेजेंट्स (POP) लचीलापन और विविधता प्रदान करेगा। इसके अलावा, इस सर्विस से जियो के यूजर्स को हाईस्‍पीड इंटरनेट और शानदार वीडियो स्‍ट्रीमिंग की सेवा मिलेगी।

Advertisement

जियो के अध्‍यक्ष मैथ्‍यू ओम्‍मेन ने कहा कि टेराबिट कैपेसिटी और 100 जीबीपीएस वाली टेक्‍नोलॉजी ग्‍लोबल कंटेंट हब और इंट-कनेक्‍शन प्‍वाइंट्स से डायरेक्‍ट कनेक्‍ट होगी। इसके जरिए जियो अपने यूजर्स को हाई स्‍पीड इंटरनेट और डिजिटल सर्विस का बेहतर अनुभव देगा। मुंबई में डाटा केबल बिछाने और लॉन्‍च को लेकर हम उत्‍साहित हैं।