मानसून ऑफर के चलते एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट अपने कस्टमर के लिए मेगा ऑफर प्रदान कर रही है। जिसके चलते स्पाइसजेट से उड़ान भरने पर आपको मात्र 699 रुपए ही चुकाने होंगे। इतनी सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर लोगों को अपनी ओर आकार्षित भी कर रहा है।
इस ऑफर के अंतर्गत जम्मू से श्रीनगर का टिकट 699 रुपए में दिया जाएगा। साथ ही इसके तहत पैसेंजर 4 जुलाई तक टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें यह ऑफर 28 जून से शुरू हो चुका है।
यह किराया न केवल जम्मू से कश्मीर के लिए है बल्कि देश की सभी डोमेस्टिक उड़ान पर लागू होगा। इस ऑफर के तहत टिकट एयलाइन कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुक किया जा सकता है।
इसके अलावा आप मेक माय ट्रिप, स्काईस्कैनर जैसे विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों से भी टिकट बुक कराया जा सकता है। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकट रिफंडेबल होंगे।
स्पाइसजेट की वेबसाइट के मुताबिक इस ऑफर के अंतर्गत सीटों की संख्या सीमित होगी यानी कि पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर सीट उपल्ब्ध होगी। यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा और इसे किसी अन्य ऑफर के साथ जोड़ा भी नहीं जा सकता है। साथ ही यह ऑफर सिर्फ नॉन-स्टॉप उड़ानों के लिए है। किराए में परिवर्तन यात्रा की दूरी पर भी निर्भर करेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान