अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द की भारत सरकार के प्रमुख अभियान कौशल भारत (स्किल इंडिया) का प्रचार करते नजर आएंगी। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने बॉलीवुड अभिनेत्री/ मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को इस पहल के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना है।
वैसे तो पीसी इस समय हॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही हैं लेकिन वो जल्द ही इंडिया आ कर इस अभियान के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगी। प्रियंका अपने रुतबे और पापुलरटी का इस्तेमाल करते हुए युवाओं को सोशल मीडिया के द्वारा इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
आपको बता दें कि प्रियंका से पहले स्किल इंडिया के कैंपेन से क्रिकेट टीम के जादूगर सचिन तेंदुलकर, कप्तान विराट कोहली, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, शबाना आजमी और सिंगर मोहित चौहान जुड़ चुके हैं।
एनएसडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि हमने ब्रांड एंबेसडर के रुप में प्रियंका चोपड़ा को लेटर दे दिया है और उन्होंने इसमें अपनी रुचि भी दिखाई है।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके