उत्तरप्रदेश और पंजाब की सरकार के बाद अब कर्नाटक सरकार ने भी राज्य के 22 लाख किसानों के सहकारी बैंकों से 50,000 रुपए तक के फसल ऋण को माफ करने का बुधवार को फैसला किया। मुख्मयंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में कहा, "सहकारी बैंकों से 22,27,500 किसानों द्वारा लिए गए 50,000 रुपए तक के फसल ऋण को माफ कर दिया जाएगा।"
सरकार का फैसला विपक्ष द्वारा किसानों की परेशानी दूर करने तथा साल 2016 के सूखे से राहत प्रदान करने को लेकर ऋण माफी की मांग के बाद आया है। किसानों की ऋण माफी से सरकारी खजाने पर 8,165 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, "20 जून तक के बकाया फसल ऋण भी माफ कर दिए जाएंगे। किसान सहकारी बैंकों से अब तक 10,736 करोड़ रुपये ऋण ले चुके हैं।"
सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह किसानों द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से लिए गए कृषि ऋण को भी माफ करे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान