देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 14.04 अंकों की गिरावट के साथ 31,297.53 पर और निफ्टी 4.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,653.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 80.96 अंकों की तेजी के साथ 31,392.53 पर खुला और 14.04 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,297.53 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,392.53 के ऊपरी और 31,261.49 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (1.68 फीसदी), ओएनजीसी (1.60 फीसदी), इंफोसिस (1.54 फीसदी), सिप्ला (1.31 फीसदी) और टाटा स्टील (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - पॉवरग्रिड (2.00 फीसदी), ल्यूपिन (1.63 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.56 फीसदी), एचडीएफसी (1.22 फीसदी) और एनटीपीसी (1.09 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.95 अंकों की तेजी के साथ 9,670.50 पर खुला और 4.05 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 9,653.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,676.50 के ऊपरी और 9,643.75 के निचले स्तर को छुआ।
वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 27.55 अंकों की तेजी के साथ 14,845.29 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 25.75 अंकों की तेजी के साथ 15,679.72 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (0.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाउ वस्तु (0.97 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), औद्योगिक (0.70 फीसदी) और तेल और गैस (0.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - उपभोक्ता सेवाएं (0.28 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.27 फीसदी), वित्त (0.26 फीसदी), बिजली (0.21 फीसदी) और बैंकिंग (0.16 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,205 शेयरों में तेजी और 1,469 में गिरावट रही, जबकि 154 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?