देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.33 अंकों की गिरावट के साथ 31,056.40 पर और निफ्टी 10.00 अंकों की तेजी के साथ 9,588.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.74 अंकों की तेजी के साथ 31,160.47 पर खुला और 19.33 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 31,056.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,182.73 के ऊपरी और 31,017.18 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 25.56 अंकों की तेजी के साथ 14,807.33 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 21.35 अंकों की तेजी के साथ 15667.24 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.40 अंकों की तेजी के साथ 9,595.45 पर खुला और 10.00 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 9,588.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,615.85 के ऊपरी और 9,565.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 13 में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.50 फीसदी), बैंकिंग (0.48 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.46 फीसदी) और औद्योगिक (0.38 फीसदी) तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (1.52 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.83 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (0.14 फीसदी) और धातु (0.11 फीसदी) रहे।
More Articles
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें