पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत की तेल विपणन कंपनियां अब हर रोज पेट्रोल की कीमतों की जानकारी लेंगी। यह नया नियम 16 जून 2017 से लागू होगा। आपको बता दें कि यह प्रक्रिया इससे पहले 1 मई से पुडूचेरी, विशाखापट्नम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल के लिए शुरू की गई दैनिक समीक्षा के पायलट प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के बाद यह फैसला लिया जा रहा है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान कॉरपोरेशन हर 15 दिन में तेल कीमतों के बारे में समीक्षा करती हैं और इसके आधार पर ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती हैं। पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत यही तेल कंपनियां भारत के पांच राज्यों में अभी तक तेल की कीमतों की समीक्षा कर रहीं थीं। लेकिन अब यह समीक्षा हर दिन होगी।
ये तीनों तेल कंपनियां पहले से ही पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना तय करने पर जोर दे रहीं थीं। आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई। अब देशभर में 16 जून से पेट्रोल के दाम बदलेंगे। इन दामों का असर आम लोगों के जीवन पर क्या पड़ेगा यह तो वक्त ही बताएगा।
दुनिया भर में कई ऐसे विकसित देश हैं जहां पर हर रोज तेल की कीमतों की समीक्षा होती है। इसे डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग कहा जाता है। रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती है। इस फैसले से तेल कंपनियां रिटेल प्राइस को कच्चे तेल की कीमतों के आस-पास रख सकेंगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग