सभी खाता धारकों के लिए यह एक बड़े ही खुशखबरी की बात है कि अब उनका बैंक अकाउंट नंबर एक बैंक से दूसरे बैंक में आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा। जी हां आरबीआई ने जल्‍द ही बैंक के खातों को पोर्ट करने की कार्रवाई शुरू करने का प्रस्‍ताव पारित किया है। इस प्रस्‍ताव से अब बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर की तरह ही पोर्ट हो जाएंगे।

Advertisement

RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ) के अनुसार बैंकिंग सिस्‍टम में लगातार टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। इसी का एक और सबूत होगा बैंक अकाउंट की पोर्टबिलिटी। जिससे कि बैंकिंग की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। अब अगर किसी कस्‍टमर को एक बैंक में परेशानी हो रही है तो वह तुरंत ही अकाउंट पोर्टबिलटी के जरिये दूसरे बैंक में चला जाएगा।

Advertisement

इस सुविधा के आ जाने से आपको दूसरे बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए घंटों लाइन लगाने की आवश्‍यकता नहीं होगी। साथ ही जो बैंक अभी तक कस्‍टमर के साथ लापरवाही बरत रहे थे उनकी मुसीबतें थोड़ा बढ़ जाएंगी क्‍योंकि अब कभी भी कस्‍टमर अपनी पसंद के दूसरे बैंक में जा सकता है। आरबीआई के गर्वनर एसएस मूंदड़ा ने खाता संख्‍या पोटर्बिलिटी की जरुरतों पर जोर देते हुए कहा है कि यह सुविधा सभी ग्राहकों को जल्‍द ही मुहैया करायी जाएगी।