रिलायंस जियो एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। ऐसा लगता है कि पिछले कुछ महीने में एयरटेल और जियो की आपस में कोई प्रतियोगिता चल रही है जिसमें दोनों ही कंपनियां हार मानने को तैयार नहीं हैं। तभी तो जियो के ब्रॉडबैण्‍ड फाइबर ऑफर के बाद एयरटेल का 1 हजार जीबी का फ्री डाटा ऑफर आ गया। अब रिर्पोट आ रही है कि जियो फाइबर ब्रॉडबैण्‍ड ऑफर के ही जरिये कंपनी 100 जीबी डाटा की पेशकश कर सकती है और इसके लिए यह मात्र 500 रुपये ही चार्ज करेगी।

Advertisement

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स के अनुसार यह कयास लगाया जा रहा है कि यह ऑफर सितम्‍बर से अक्‍टूबर के बीच यानी दिवाली के मौके पर मिल सकता है। फिलहाल अभी इसकी टेस्टिंग कुछ शहरों में चल रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अगले महीने के अंत तक ट्रायल वाले शहरों की संख्‍या भी बढ़ा दी जाएगी। कंपनी की ओर से लगभग 100 शहरों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किये जाने की संभावना है।

Advertisement

दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जो ऑफर दे रही हैं फिलहाल अभी तक जियो के मुकाबले में सबका प्‍लान मंहगा है क्‍योंकि इसमें डेटा दुगना मिलेगा। जियो ने 4जी सिम के द्वारा फ्री वॉयस कॉल और मोबाइल डाटा के आकार्षक ऑफर देकर टेलीकॉम इंडस्‍ट्री का रुप रंग ही बदल दिया है। इसलिए एयरटेल, बीएसएनएल सहित कई कंपनियां जियो के नक्‍से कदम पर चलने का प्रयास कर रहीं हैं।

Advertisement