मई में सोने के दाम कभी ऊपर तो कभी नीचे रहे। सोने के दाम में एक बार गिरावट देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में भी सोने के दाम गिरे हैं। देश में सबसे कम दर पर सोना बैंगलुरू और केरल में मिल रहा है। जहां सोने के दाम 30 हजार रुपए से कम हैं। दिल्ली की सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 30,088 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 27,610 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 30,774 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 28,210 रुपए प्रति ग्राम है। आगे देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम