पिछले कुछ दिनों से सोने के बढ़ते दाम ने भारतीय सर्राफा बाजार को हिला कर रख दिया था। सोने के लगातार गिरते दाम से हर कोई हैरान था। लेकिन आज यानि कि 19/05/2017 की तारीख में सोने के दाम फिर से अपने पुराने रुतबे पर पहुंच गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1,340 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 690 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। बात अगर मुंबई सर्राफा बाजार की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 30,463 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 28,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे पढ़िए कल यानि 18/05/2017 को सोने का दाम कितना था। आश्चर्य की बात ये है कि भारत के एक बड़े शहर में सोने के दाम 27 हजार रुपए के आस-पास बना हुआ है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का दाम 27,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस लिहाज से देखा जाए तो देश में सबसे सस्ता सोना हैदराबाद में मिल रहा है।

Advertisement

18/05/2017 को सोने के दाम

18 मई को सोने के दाम में करीब 1100 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजर में सोने के दाम में 1095 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 30 हजार रुपए से नीचे, वहीं 22 कैरेट सोने के का भाव 27 हजार रुपए के आस-पास। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 29,205 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 27,310 रुपए प्रति 10 ग्राम। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 29,533 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 27,615 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। आगे देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम।

आपके शहर में सोने दाम