वाकई सोने के दाम में इससे ज्यादा गिरावट इस साल तो नहीं देखी गई है। आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये वक्त बिल्कुल सही है। सोने के दाम में करीब 1100 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजर में सोने के दाम में 1095 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 30 हजार रुपए से नीचे हैं, वहीं 22 कैरेट सोने के का भाव 27 हजार रुपए के आस-पास है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 29,205 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 27,310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 29,533 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 27,615 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम