देश के सबसे बड़े आवास ऋण प्रदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास ऋण की दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है, जिससे यह 8.60 फीसदी से घटकर 8.35 फीसदी सालाना हो गई है जो मंगलवार से प्रभावी होगी।

Advertisement

होम लोन में 25 अंकों की कटौती

SBI ने एक बयान में कहा, "भारत के सबसे बड़े आवास ऋण प्रदाता ने किफायती रिहाइश को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी छलांग लगाई है। एसबीआई आवास ऋण के लिए आधार अंकों में 25 अंक की कटौती की घोषणा करती है, जिससे यह 8.35 फीसदी सालाना की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।

सबसे कम दर में ब्याज देगी SBI

इसके साथ एसबीआई बाजार में सबसे कम ब्याज पर आवास ऋण मुहैया करानेवाली ऋणदाता बन गई है।" बयान में कहा गया, "नई दरें 9 मई से प्रभावी होंगी।" इसमें कहा गया कि यह दरें 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण के लिए हैं, हालांकि 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण की दरें भी घटाई गई है।

कितनी की है कटौती

  • 30 लाख से कम होम लोन पर 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती हुई है।
  • 30 लाख से ज्यादा होम लोन पर एसबीआई ने 10 बेसिक प्वाइंट घटाए हैं।
  • पिछले महीने एसबीआई ने बेस रेट 9.25% से घटा कर 9.10% किया था।
  • इस साल जनवरी में देश के सबसे बड़े बैंक ने लेंडिंग रेट (MCLR) में मामूली सी कटौती की थी।
पीएम आवास योजना लेने वाले लोगों को मिलेगा फायदा

SBI के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ग्राहक 2.67 लाख रुपए की ब्याज में सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। वहीं, एसबीआई ने बताया कि अगर कोई महिला ग्राहक होम लोन लेती है तो उसे 8.35 फीसदी का इंटरेस्ट रेट मिलेगा, जबकि दूसरे कस्टमर को होम लोन 8.40 फीसदी पर मिलेगा।