नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा किए गए पुराने नोट की गिनती अभी जारी है और इसमें अभी कुछ और महीने लगेंगे, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक-एक नोट गिन रहा है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को यह बातें कहीं। दास ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि अगले कुछ महीनों में नोट गिनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आरबीआई की गिनने की क्षमता सामान्य स्थिति के मुताबिक है। लेकिन, यहां नोटबंदी के बाद प्रचलन में रहे 86 फीसदी नोट गिनने की जरूरत आ पड़ी है।" दास जापान के योकोहामा में एशियन डेवलपमेंट बैंक की 50वीं सालाना बैठक में हिस्सा लेने आए हैं।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय आरबीआई के साथ मिलकर उन क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां नोटों की दोबारा गिनती की संभावना है क्योंकि नगदी बैंक की शाखाओं से उनके क्षेत्रीय कार्यालय और वहां से आरबीआई की करेंसी चेस्ट में जाती है।
दास ने कहा कि पुराने नोटों की गिनती का काम काफी बड़ा है, क्योंकि एक-एक नोट गिने जा रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान