प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को शिमला से 'उड़ान' योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये योजना गरीबों के लिए है और उनका मकसद है हवाई जहाज में हवाई चप्पल पहनने वाला भी सफर कर सके।
उड़ान योजना भारत की एविएशन पॉलिसी का ही एक परिणाम है। इसमें देश के छोटे-छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसमें उन स्थानों को चिन्हित किया है गया है जहां से एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी एक घंटे या उससे कम की हो।
इन स्थानो में शिमला से दिल्ली, हैदराबाद से नानदेड़ जैसी जगहें प्रमुख हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के टियर-2 टियर-3 सिटी देश के विकास में ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं और अगर इन शहरों को हवाई कनेक्टिविटी मिल जाएगी तो ये शहर और भी तेजी से आगे बढ़ेंगे।
पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि सस्ती विमान सेवा उड़ान महज 2500 रुपए तक है। पीएम ने कहा कि उनका मकसद है कि ये किराया 2500 रुपए या उससे कुछ कम रहे। उन्होंने कहा कि देश में नॉर्थ-ईस्ट के राज्य एयर कनेक्टिविटी से बहुत ज्यादा नहीं जुड़े हैं। ऐसे में उड़ान स्कीम का बेहद सस्ता किराया इसमें और भी मदद करेगा।
पीएम मोदी ने प्राइवेट एयरलाइन्स को एक सलाह भी दी है, उन्होंने कहा कि अगर ये प्राइवेट एयरलाइन्स, पटना साहिब, अमृतसर साहिब और नानदेड़ साहिब को एक एयर कॉरिडोर के रूप में विकसित करें तो दुनिया भर के सिख श्रद्धालु यहां आएंगे और इन सस्ती विमान सेवाओं का लाभ लेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान