रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा के हर वक्त तैयार रहता है, अब रेल मंत्रालय एक ऐसा एप ला रहा है जिससे लोगों को ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी समय पर मिल जाएगी। रेल मंत्रालय जून में एक नया मेगा ऐप लॉन्च करने जा रहा है, इस नए ऐप के लांच हो जाने के बाद हर तरह की जानकारी आसानी से मिलेगी और यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली कई दिक्कतों से भी खत्म हो जाएंगी।

Advertisement

एक एप से मिलेगी सारी जानकारी

जून में ट्रेन से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर एक मेगा ऐप के जरिए मिल सकेंगे जिसका नाम हिंदरेल रखा जा सकता है। इस मेगा ऐप में रेलवे के अभी तक के सारे ऐप शामिल किए जाएंगे।

 

 

क्या है मेगा एप का नाम?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने अपने इस नए ऐप का नामकरण भी कर दिया है। इस नए मेगा ऐप को हिंदरेल के नाम से जाना जाएगा, इस ऐप में यात्रियों को ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, देरी, कैंसिल हुई रेलगाड़ियों के बारे में सूचना, गाड़ी कौन से प्लेटफॉर्म नंबर पर आएगी, गाड़ी कहां चल रही है और ट्रेन में खाली बर्थ के बारे में पता चलेगा।

एप से मिलेंगी ये सुविधाएं

इस नए ऐप में इसके अलावा और भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें टैक्सी की बुकिंग, कुली, वेटिंग रुम, होटल में बुकिंग, यात्रा पैकेज, ई-कैटेरिंग और अन्य यात्रा संबंधी सेवाओं की जानकारी मिलेगी।

क्या सुविधाएं मिलेंगी

  • यात्रियों को ट्रेन के आने-जाने का समय पता चलेगा
  • किस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आएगी इसके बारे में जानकारी मिलेगी
  • कैंसिल हुई ट्रेनों की सूचना एप के जरिए मिलेगी
  • देरी से चल रही ट्रेनों के बारे में सूचना मिलेगी
  • ट्रेन रनिंग स्टेटस देख सकेंगे
  • ट्रेन में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं
  • ट्रेन में रिजर्वेशन करा सकते हैं
  • एप के जरिए स्टेशन पर कमरे बुक कर सकते हैं
  • होटल टैक्सी आदि की बुकिंग एप के जरिए हो सकती है।
  • यात्रियों की शिकायतें होंगी दूर

    रेलवे ये सारी सुविधाएं सेवा प्रदाताओं के साथ राजस्व साझाकरण मॉडल के तौर पर उपलब्ध कराएगा। रेलवे के पास ट्रेन के जुड़ी भरोसेमंद सूचनाएं नहीं मिलने की यात्रियों की शिकायतों का अंबार रहता है खास तौर पर ट्रेनों के लेट होने के संबंध में। रेलवे बोर्ड को अब उम्मीद है कि इस एप के लॉन्च होने के बाद नया ऐप इन मुद्दों का निपटारा कर सकेगा।

    जून में लॉन्च होगा नया एप

    नया ऐप जून में लॉन्च किया जाएगा जो न सिर्फ सूचनाएं देगा लेकिन इसके जरिए ट्रेनों पर भी निगाह रखी जा सकेगी। वर्तमान में भारतीय रेलवे कई ऐसे ऐप चला रही है जो विभिन्न प्रकार की सेवाएं देती हैं।