9000 करोड़ रुपए के कर्ज को हजम कर विदेश भागे भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय माल्या को लंदन से स्कॉटलैंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से भारत सरकार को विजय माल्या की तलाश थी विजय माल्या बैंको से कर्ज लेकर विदेश भाग गए थे। विजय माल्या से कर्ज वसूलने के लिए कोर्ट ने उनके किंगफिशर विला को नीलाम कर दिया है। किंगफिशर विला को बैंकों ने एसबीआई के नेतृत्व में गोवा का किंगफिशर विला 73.01 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
उद्योगपति और अभिनेता सचिन जोशी ने आज संकटग्रस्त शराब कारोबारी विजय माल्या के किंगफिशर विला का कब्जा ले लिया है। इसे उन्होंने हाल में बैंकों से गठजोड़ से खरीदा था।
किंगफिशर एयरलाइन पर करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। यह कर्ज एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह ने दिया था। पिछले साल मार्च में माल्या भारत से निकल गए थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग