टेलीकॉम कंपनियों के बीच मची गलाकाट प्रतिस्पर्धा और डेटा की लड़ाई अब और तेज हो गई है। जियो के बाद वोडाफोन ने फ्री 4जी डेटा का ऑफर दिया था वहीं अब एयरटेल भी जियो से मिलता जुलता प्लान लेकर आया है। एयरटेल अपन यूजर्स को 399 रुपए में धांसू प्लान का ऑफर दे रहा है।
मीडिया सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, एयरटेल ने 399 रुपए का नया प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 70 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती हैं। साथ ही 70 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। यूजर को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह प्लान केवल उन्हीं यूजर्स को दिया जाएगा, जिनके पास 4जी हैंडसेट होगा।
इसके अलावा एयरटेल ने एक और प्लान भी लॉन्च किया है, इस प्लान में 244 रुपए के प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। साथ ही इसमें अनलिमिटेड एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्लान के तहत भी यूजर्स के पास 4जी हैंडसेट होना अनिवार्य है।
इसके अलावा एयरटेल ने जियो के 509 रुपए प्लान के जवाब में 648 रुपए का प्लान पेश किया है जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी 4 जी डाटा रोज मिलेगा। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी।
वहीं इससे पहले वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों को जियो के मुकाबले 4 गुना ज्यादा फ्री 4जी डेटा देने का ऑफर शुरु किया है। यानि कि वोडाफोन अब प्रति दिन 4 जीबी 4जी डेटा देगा वो भी बिल्कुल फ्री। वोडाफोन इंडिया ने ऐलान किया है कि दिल्ली एनसीआर और मुंबई के निवासी अपने पुराने सिम नए सुपरनेट 4जी सिम से बदलकर तेज गति वाले डेटा नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी सिम बदलने पर 4 जीबी डेटा मुफ्त की पेशकश भी दे रही है।
इसका मतलब ये ऑफर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के वर्तमान वोडाफोन कस्टमर्स के लिए है। वोडाफोन के कस्टमर्स को अपने पुराने 2जी या 3जी सिम को बदलकर वोडाफोन सुपनेट 4जी सिम लेना होगा जिसके बाद उन्हें इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
सिम बदलने के बाद वोडाफोन प्री-पेड के उपभोक्ता 10 दिनों के लिए 4 जीबी मुफ्त डेटा का लाभ उठा सकते हैं, वहीं पोस्ट-पेड उपभोक्ता बिलिंग की अगली तारीख तक इस विशेष सेवा से लाभान्वित हो सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता के पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए।
इससे पहले जियो ने अपने 7.2 करोड़ यूजर्स के लिए धन धना धन ऑफर लॉन्च किया था। जियो धन धना धन ऑफर, जियो के ही समर सरप्राइज ऑफर की जगह लेगा। बस इस ऑफर में रीचार्ज के दाम में मामूली बढ़ोतरी की गई है। जियो धन धना धन ऑफर 303 रुपए की बजाय 309 रुपए के रीचार्ज में उपलब्ध होगा।
रिलायंस जियो के नए प्लान जियो धन धना धन ऑफर में 309 रुपए के रीचार्ज में वही सुविधाएं मिलेंगी जो पहले समर सरप्राइज ऑफर में मिलती थीं। जियो धन धना धन ऑफर में 309 रुपए के रीचार्ज के बाद फ्री वॉयस कॉल और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी।
जियो धन धना धन ऑफर के बारे में एलान करते हुए इस बार रिलायंस ने बेहद सावधानी से 'फ्री' शब्द हटा लिया है। जियो धन धना धन ऑफर में 1 जीबी 4जी डेटा प्रति दिन मिलेगा। पहले रीचार्ज करने पर 84 दिन के लिए प्रति दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
रिलायंस जियो के 509 रुपए के ऑफर में डेटा यूज का मजा थोड़ा ज्यादा हो जाएगा। जियो के 509 रुपए के रीचार्ज पर अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और प्रतिदिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ये सुविधा रीचार्ज करने के बाद 3 महीने (84 दिन) तक मिलती रहेगी।
यदि आप 309 रुपए का रीचार्ज प्राइम मेंबरशिप ऑफर के साथ करते हैं तो आपको 408 रुपए अदा करने होंगे। इसमें 309+99 रुपए की कुल लागत आएगी। वहीं यदि आप 509 रुपए के ऑफर के साथ प्राइम मेंबरशिप का ऑफर लेते हैं तो आपको 608 रुपए चुकाने होंगे, जिसमें 509+99 रुपए की कुल लागत आएगी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित