रिलायंस जियो की प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है। इससे इससे पहले कंपनी ने दावा किया है कि जियो के लगभग 50 मिलियन कस्टमर्स अब प्राइम मेंबर बन चुके हैं। दावे के मुताबिक कंपनी के पास 100 मिलियन कस्टमर्स हैं, यानी 50 फीसदी लोगों ने प्राइम सब्सक्रिप्शन ली है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के एक आला अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि 50 मिलियन यूजर्स प्राइम मेंबर बन गए हैं। 99 रुपए की इस सब्सक्रिप्शन के बाद हर महीने 303 रुपए देकर 28GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि प्राइम मेंबर्शिप को कस्टमर्स की तरफ से काफी बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला है और हर दिन मिलियन कस्टमर्स ने इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाई है।
इससे पहले टेली अनालिसिस की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कंपनी को उम्मीद से कम प्राइम मेंबर्स मिले हैं। इसलिए जियो के प्राइम मेंबर्शिप रजिस्ट्रेशन ऑफर को बढ़ाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि टार्गेट से आधे यूजर्स ने ही जियो प्राइम की सब्सक्रिप्शन कराई है। हालांकि अब आखिरी तारीख आ चुकी है और जियो की तरफ से इस तरह का कोई एलान नहीं हुआ है, ऐसे में ये कहा जा सका है कि जियो प्राइम मेंबरशिप के ऑफर को आगे बढ़ाएगा।
अब कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि जियो प्राइम के लिए लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है और 50 मिलियन लोगों ने रजिस्टर किया है तो ऐसा संभव है कि इसकी आखिरी डेट न बढ़ाई जाए। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि टार्गेट से 50 फीसदी ज्यादा कस्टमर्स ने प्राइम मेंबर की सब्सक्रिप्शन ली है।
प्राइम सब्सक्रिप्शन की डेट खत्म होने में अब बस एक दिन ही बचे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी आगे के लिए क्या ऐलान करती है, क्योंकि कई यूजर्स को यह उम्मीद है कि Jio इसके बाद भी कुछ ऑफर्स का ऐलान कर सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान