देश के शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 187.74 अंकों की तेजी के साथ 29,585.85 पर और निफ्टी 68.90 अंकों की मजबूती के साथ 9,153.70 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.72 अंकों की बढ़त के साथ 29,482.83 पर खुला और 187.74 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,585.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29614.79 के ऊपरी और 29482.83 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे-अडानी पोर्ट्स (4.73 प्रतिशत), टाटा स्टील (4.30 प्रतिशत), बजाज ऑटो (2.31 प्रतिशत), एशियन पेंट (2.23 प्रतिशत) और इंफोसिस (1.62 प्रतिशत)।
वहीं, हीरोमोटोको (1.48 प्रतिशत), भारती एयरटेल (0.80 प्रतिशत), रिलायंस (0.54 प्रतिशत), कोल इंडिया (0.36 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (0.25 प्रतिशत) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.85 अंकों की बढ़त के साथ 9,129.65 पर खुला और 68.90 अंकों या 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,153.70 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे-धातु (2.84 प्रतिशत), बिजली (1.80 प्रतिशत), आधारभूत सामग्री (1.68 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.68 प्रतिशत) और उपभोक्ता सेवाएं। बीएसई के केवल एक सेक्टर दूरसंचार (0.04 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 211.76 अंकों की तेजी के साथ 13912.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 147.88 अंकों की तेजी के साथ 14006.40 पर बंद हुआ।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?