वित्तमंत्री अरुण जेटली रविवार को एक दुर्घटना में बाल बाल बच गए। वित्तमंत्री उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि फूड पार्क में गए थे जहां से वापस आने के दौरान जब वह हेलीकॉप्टर में चढ़ रहे थे तभी उन्हे चक्कर आ गया और वह गिर गए।
Advertisement
गिरने के दौरान वित्तमंत्री अरुण जेटली को सिर में हल्की चोट आई है जिसका समय रहते पतंजलि के डॉक्टरों ने उपचार कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने चोट कीं जांच की और बताया कि चोट बेहद मामूली है और अरुण जेटली पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
Advertisement
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद जेटली दिल्ली वापस लौट गए थे। फिलहाल अब वित्तमंत्री की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं ये बात अभी साफ नहीं हो सकी है कि आखिर उन्हें अचानक चक्कर कैसे आ गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग