बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानि कि अभिनेता रितिक रोशन अब समाज सेवा करना चाहते हैं, हालांकि इसके लिए वह निवेश का रास्ता अपनाना चाह रहे हैं। ऋतिक ने कहा कि पैसा उन्हें प्रेरित नहीं करता बल्कि वे दर्शन व मूल्य आधारित कंपनियों और स्टार्टअप में निवेश के जरिए समाज की बेहतरी के लिये योगदान करना चाहते हैं।

Advertisement

स्टार्टअप में निवेश की योजना

उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से कहा, मेरी प्रेरणा पैसा नहीं है, बल्कि स्टार्टअप व मूल्य आधारित कारोबार में निवेश करते हुए दुनिया में योगदान करना चाहता हूं।

HRX और मिंत्रा आएंगे साथ

उन्होंने कहा कि ई-कामर्स कंपनी मिंत्रा जल्द ही उनके ब्रांड एचआएक्स से गठजोड़ करेगी। एचआरएक्स रितिक का ब्रांड है। इस ब्रांड के तहत महिला व बच्चों के परिधान पेश करने की तैयारी की जा रही है।

120 करोड़ का ब्रांड है HRX

एचआरएक्स इस समय 120 करोड़ रुपए का ब्रांड है। कारोबार के विस्तार संबंधी एक सवाल के जवाब में रितिक ने कहा, यह तो खुला मंच है। हम जल्द ही अंतरवस्त्रों, सनग्लास आदि उत्पाद पेश करेंगे।

महिलाओं के उत्पाद भी लाएगी HRX

उन्होंने कहा कि इसके अलावा महिला व बच्चों के उत्पादों पर भी विचार किया जा रहा है। हम महिलाओं और बच्चों के उत्पाद क्षेत्र को लेकर उत्साहित हैं, मैं बच्चों के इस्तेमाल वाले उत्पादों को लेकर जोर दे रहा हूं, हम निश्चित तौर पर यह करेंगे, यह काफी बड़ा क्षेत्र है।

ऋतिक और मुकेश बंसल के बीच हुआ है गठजोड़

निवेश योजनाओं के सवाल पर रितिक ने कहा कि उन्होंने फ्लिपकार्ट के पूर्व कार्यकारी मुकेश बंसल से गठजोड़ का फैसला किया है।