अब तक सिर्फ देश में मल्टी नेशनल कंपनियां, आईटी कंपनियां और कुछ निजी कंपनियां वर्क फ्रॉम होम यानि घर से काम करने की सुविधा दे रही थीं वहीं अब देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने कर्मचारियों के लिए ये सुविधा शुरु कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इससे बैंक के कर्मचारी अपने घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर सकते हैं।

Advertisement

बैंक के निदेशक मंडल ने हाल में अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नीति को मंजूरी दी है। इसके जरिए बैंक के कर्मचारी मोबाइल उपकरणों के जरिये घर से काम कर सकते हैं जिससे किसी तात्कालिक जरूरत को पूरा किया जा सके।

Advertisement

बैंक ने बयान में कहा कि वह मोबाइल कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा और उसका सभी उपकरणों पर नियंत्रण रहेगा जिससे मोबाइल उपकरणों पर डेटा और एप्लिकेशंस को सुरक्षित रखा जा सके और उनका प्रबंधन किया जा सके।