देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी ने अब मूड बना लिया है कि वो रिलायंस जियो से आर-पार की लड़ाई करके ही दम लेगी। पिछले 6 महीने से रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को पूरी तरह से फ्री सर्विस दे रहा है अब 31 मार्च के बाद भी उन सर्विसों का लाभ उठाने के लिए जियो ने 303 रुपए का मासिक चार्ज तय किया है जो कि बहुत कम है। जियो के इस कदम से टेलीकॉम कंपनियां खासकर एयरटेल फिर से चौंक गया है। जियो की पेशकश के बाद एयरटेल भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा प्लान लाया है जो जियो के भी होश उड़ा सकता है।
बताया जा रहा है कि एयरटेल जल्द ही 149 रुपए का एक बेहद सस्ता प्लान लॉन्च करेगा जिसमें 14 जीबी 4जी डेटा और एयरटेल से एयरटेल सभी कॉल्स फ्री होंगी।
इसके अलावा एक अन्य ऑफर भी है जो कि 349 रुपए का है इसमें भी 14 जीबी 4जी डेटा मिलेगा इसके साथ एयरटेल से किसी भी अन्य सर्विस प्रोवाइडर पर कॉल पूरी तरह से फ्री होगी
वहीं एयरटेल ने अपने डेटा प्लान में एक लिमिट तय की है जिसके मुताबिक यूजर एक दिन में 512 एमबी यानि कि 0.5 जीबी डेटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके उलट रिलायंस जियो में प्रतिदिन 1 जीबी डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।
वहीं एयरटेल ने एक और बड़ी घोषणा की है जिसमें पूरे देश में कॉल्स और डेटा को रोमिंग फ्री कर दिया गया है। अभी तक सिर्फ बीएसएनएल, वोडाफोन और रिलायंस जियो ने ही देश में रोमिंग फ्री की थी।
एयरटेल का कहना है कि उसने महत्वपूर्ण रोमिंग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कॉल दरों को 90 प्रतिशत तक घटाकर 3 रुपए प्रति मिनट तक कम किया है। साथ ही डेटा दरों को 99 प्रतिशत तक कम करके तीन रुपए प्रति मेगाबाइट तक किया गया है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक अप्रैल से रोमिंग शुल्कों का अंत हो जाएगा।
दिग्गज उद्योगपति सुनील मित्तल ने कहा कि वह ‘रोमिंग पर लड़ाई की घोषणा' कर रहे हैं। उनकी कंपनी भारती एयरटेल ने दूरसंचार क्षेत्र की नयी कंपनी रिलायंस जियो के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत में इनकमिंग, आउटगोइंग के साथ एसएमएस और डेटा उपयोग पर रोमिंग शुल्क हटाने की घोषणा की।
मित्तल ने यहां वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस में कहा, ‘मैं रोमिंग पर लड़ाई की घोषणा कर रहा हूं।'एयरटेल 17-18 देशों में काम कर रही है, वहां भी उसके ग्राहकों को मोबाइल के ‘रोमिंग फ्री' इस्तेमाल की छूट होगी।
जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके बाद जियो ने एलान किया है कि जो भी यूजर 31 मार्च के बाद भी हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें 99 रुपए की जियो मेंबरशिप लेनी होगी इसके बाद हर महीने 303 रुपए का रीचार्ज करवाना होगा जिसके बाद ही हैप्पी न्यू ईयर ऑफर जारी रहेगा।
इस ऑफर के तहत जियो प्रतिदिन अपने यूजर्स को 1 जीबी 4जी डेटा देता है इसके साथ ही किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर फ्री कॉल की सुविधा रहती है। साथ ही मुफ्त रोमिंग कॉल और मुफ्त रोमिंग डेटा का भी फायदा जियो की सर्विस में मिलता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान