शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 145 अंक चढ़कर 28301 पर और निफ्टी 53 अंक चढ़कर 8778 पर बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजारों के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद होने के बाद एशियाई बाजारों के स्थिर रहने के चलते बीएसई सेंसेक्स में आज शुरुआती कारोबार में भी 109 अंक का सुधार देखा गया।
तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 109.11 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 28,264.67 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों के कारोबार में इसमें 196.06 अंक की गिरावट आयी थी।
शेयर बाजार में यह तेजी टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, मारूति सुजुकी, गेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एनटीपीसी और सिप्ला के शेयरों में सुधार के चलते दिखाई दी है। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 26.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत सुधरकर 8,751.45 अंक पर खुला था।
ब्रोकरों के अनुसार कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों के एक रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद एशियाई बाजारों में सुधार देखा गया जिसकी वजह से कारोबार में खरीदारी का रुख देखा गया है
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?