देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 183.75 अंकों की गिरावट के साथ 28,155.56 पर और निफ्टी 67.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,724.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 69.2 अंकों की गिरावट के साथ 28,270.11 पर खुला और 183.75 अंकों या 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 28,155.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,382.32 के ऊपरी और 28,102.23 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 13.35 अंकों की कमजोरी के साथ 8,778.95 पर खुला और 67.60 अंकों या 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 8,724.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,807.90 के ऊपरी और 8,712.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 154.77 अंकों की गिरावट के साथ 13,187.82 पर और स्मॉलकैप 204.01 अंकों की गिरावट के साथ 13,234.82 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से केवल एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.08 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- रियल्टी (3.53 फीसदी), औद्योगिक (3.10 फीसदी), वाहन (3.03 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.90 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (1.61 फीसदी)।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?