बैंकों का कर्च चुकाए बिना विदेश भागने चुके विजय माल्या ने अब अपने उपर हो रही कार्रवाई के पर बयान दिया है। शराब कारोबारी माल्या ने कि वह एक 'फुटबाल' की तरह हो गए हैं जिसे UPA और NDA की दो प्रतिस्पर्धी टीमें 'किक' मार रही हैं।

Advertisement

अपने खिलाफ जारी सीबीआई की जांच और ब्रिटेन से भारत लाने के प्रयासों पर हमला बोलते हुए माल्या ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisement

माल्या ने ट्वीट किया, ''मीडिया बड़ी खुशी से एक पिच (फुटबाल के मैदान) के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। मैं एक फुटबाल की तरह हूं जिससे दो परस्पर प्रतिस्पर्धी टीमें राजग और संप्रग एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। दुर्भाग्य से इसमें कोई रेफरी नहीं है।''

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की है कि सरकार जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए नया कानून लाएगी। ल्लेखनीय है कि माल्या के खिलाफ कई बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में जांच चल रही है।