बजट पेश होने पर सारा सस्पेंस खत्म हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने स्पष्ट किया है कि बजट आज ही यानि 1 फरवरी 2017 को सदन में पेश किया जाएगा। इससे पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद बजट ब्रीफकेस के साथ पहुंचे जिससे सारी अटकलें खत्म हो गई थीं, स्पीकर का बयान बाद में आधिकारिक रुप से आया पर जेटली ने पहले ही इसे स्पष्ट कर दिया था कि बजट तय वक्त पर ही पेश होकर रहेगा। आपको बता दें कि सांसद ई अहमद के निधन से ऐसी अटकलें थीं जिससे ये कहा जा रहा था कि बजट एक दिन के लिए टल सकता है।

Advertisement

बजट से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

दरअसल मंगलवार यानि 31 जनवरी को बजट सत्र से पहले हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस सांस ई अहमद को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बाद में उनका निधन हो गया। वहीं तमाम टीवी चैनल्स और सूत्र बता रहे हैं कि बजट को एक दिन के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

सुबह 10.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस बारे में आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि बजट तय वक्त पर ही पेश होगा। इससे पहले उन्होंने सरकार और सभी पार्टियों से बात की। आम तौर पर देखा गया है कि लोकसभा की कार्रवाई यदि किसी के निधन के बाद शुरु होती है तो पहले दिन मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा जाता है इसके बाद सदन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया जाता है।